स्कूली बच्चों को दिए संस्कार – बच्चो को बताया मोबाइल से दूर रहे और पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

अलवर. नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से बच्चों में नैतिक विकास और सुसंस्कार विकसित करने के लिए नि:शुल्क कार्यशाला एल.सी. आर. पबिलक स्कूल में हुई। एलसीआर स्कूल के गणेश जी मेडिटेशन हॉल में हुई इस कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनर और संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने बच्चो को मोबाइल से दूर रहने, सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र का जाप करने, माता पिता की बात को मानने ओर गर्मियों में परिंडे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों से खेल खेल में प्रतियोगिता कराई। नेक कमाई के कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि नेक कमाई की ओर से स्कूली बच्चों में आत्मविश्वास और सुसंस्कार विकसित करने की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। स्कूल चेयरमैन प्रदीप वतराना ने आभार जताया। प्रिंसीपल यश अरोड़ा ने मंजू चौधरी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में शिक्षिका अंशु, निधि, नेहा, सोनम, चिंकी और प्रियांशी आदि थे। मंच संचालन सौरभ कालरा ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top