नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, एकसरे सहित कई जांच हुई

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, एकसरे सहित कई जांच हुई
अलवर.
नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से मेदांता गुरुग्राम के ह्यह्यसहयोग से रिवाज रिसोर्ट्स में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 315 मरीजों की जांच हुई और उन्हें चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में ईसीजी, एकसरे, हडिडयों की कैपेसिटी सहित कई जांच हुई। शिविर की शुरुआत संरक्षक दौलत राम हजरती, मुखय कॉर्डिनेटर अभिषेक तनेजा , पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष प्रेम गांधी और अभिकृति फाउंडेशन के फाउंडर शानू गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित करके किया।
चिकित्सकों और सेवा कार्यों में लगी टीम का सममान पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, सतीश भाटिया और समाजसेवी परमजीत सिंह गोगिया, गुरप्रीत सिंह पवित्र, कमला यादव , सोनिका अरोड़ा, सुनील जैन और प्रतिभा सिंह ने किया। संचालन निष्ठा नारंग ने किया।
शिविर में मुखय सहयोग अभिकृति की टीम का रहा जिन्होंने शानू गुप्ता के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दी जिनमें आदित्य जैन, गर्वित गुप्ता और कुलदीप सैनी मुखय थे। इस अवसर पर सेवा कार्यों के लिए कई समाजसेवियों और मेदांता की टीम को सममानित किया गया। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, टिल्लू खंडेलवाल, सुनील जैन, ुसुजीत कुमार, ज्योति शर्मा, अनिल वर्मा, बलदेव आदि उपस्थित थे। अंत में शिविर संयोजक दौलत राम हजरती और मेदांता की ओर से राजीव शुकला ने अलवर वासियों का आभार जताया।
कोॢडनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस शिविर की सफलता को देखते हुए आगामी 21 जून को गुलशन भाटिया की स्मृति में एक सभी बीमारियों की जांच का एक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top