संसाधनों के अभावों में एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं होगा -बच्चों को बांटी शर्ट, लगाया वाटर कूलर – गरीब विधवा को दिया राशन किट अलवर. नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष स्कूल दिवाकरी में मधुसूदन सेवा आश्रम की ओर से बच्चों को आकर्षक टी शर्ट वितरित की गई। इस अवसर पर यहां वाटर कूलर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अतिथि एनजीओ वी शकित के ई-विद्या प्रोजेकट प्रभारी प्रतिभा सिंह थी जबकि अध्यक्षता मधुसूदन सेवा आश्रम के आचार्य लेखराज शास्त्री ने की। यहां एक वाटर कूलर का भी उद्घाटन हुआ जो मत्स्य विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव डा. आशुतोष शर्मा ने प्रदान किया है। कार्यक्रम में दो सप्ताह पहले ही दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को राशन किट दिया गया। कार्यक्रम में संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हम अलवर में जरूरतमंद और गरीब बच्चों के लिए शिक्षा संस्कार वृक्ष दो स्कूल संचालित कर रहे हैं जबकि कुछ ही माह में दो स्कूल और खोले जाएंगे। इसी प्रकार जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में गांव स्तर पर ई- लाइब्रेरी- कार्यक्रम की मुखय अतिथि ई विद्या प्रोजेकट की प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद भूपेन्द्र यादव का सपना है कि अलवर के हर बच्चे का सर्वांगीण विकास हो। जिले में एक भी बच्चे को संसाधन के अभावों में नहीं रहेगा। इसके लिए दो डिजिटल वेन चल रही हैं और ग्राम स्तर तक ई -लाइब्रेरी खोली जा रही हैं। कच्ची बस्तियों में काम कर रही टीम- कार्यक्रम का संचालन कर रही सीएसआर और इवेंट हैड रेखा महलावत ने कहा कि अलवर की कच्ची बस्तियों में जरूरतमंद प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुखय धारा से जोड़ा जा रहा है जिसके लिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने नेक कमाई की ओर से यहां चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और आभार जताया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत स्कूल शिक्षिका जिज्ञासा सिंह ,रेखा महलावत, संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल, मीना तनेजा, शिखा जैन, प्रवीन बत्रा और सोनिका अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने डांडिया डांस और रामलीला का मंचन किया।
17:39
September 19
नि:शु




