बच्चों को कपड़ों के साथ माडयूलर शिक्षण सामग्री प्रदान की

शिक्षा के साथ संस्कार लाने के प्रयास, मॉडल से पढ़ाई

-बच्चों को कपड़ों के साथ माडयूलर शिक्षण सामग्री प्रदान की अलवर. अलवर में नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से स्कूलों में नियमित नहीं जाने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अलवर के दाउदपुर में चल रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष स्कूल में बच्चों को कपड़े, मौजे, पढऩे के लिए मॉडल शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के मुखय अतिथि रोटरी कलब अलवर के अध्यक्ष रहे समाजसेवी जितेन्द्र खुराना ने कहा कि ऐसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित हैं, उनको मुखय धारा से जोडऩा कठिन ही नहीं शानदार कार्य है। इस कार्य में रोटरी कलब अलवर पूरा सहयोग करेगा। अलवर में नेक कमाई का काम बहुत सराहनीय है जिससे अन्य संस्थाएं भी प्रेरित होती हैं। किसी बच्चे को पढ़ाई से जोडऩा उसके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम में संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि अलवर में जरूरतमंद बच्चों तक नेक कमाई टीम पहुंचकर उनको स्वावलंबी बनाने के कार्य में तेजी लाएगी जिसमें बालिका शिक्षा महत्वपूर्ण है। नेक कमाई की सीएसआर हैड रेखा महलावत ने बताया कि इन बच्चों को पढ़ाई की अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। अलवर में ऐसे कई स्कूल और खोले जाएंगे। गायत्री परिवार की ट्रस्टी शिक्षाविद् प्रतिभा सिंह ने बालकों को गायत्री मंत्र की महता बताई और इनको संस्कार बताए। अंत में मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने आभार जताया। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह पवित्र, प्रवीन बत्रा, सोनिका अरोड़ा,ख्शिखा जैन, संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल और मीना तनेजा उपस्थित थे। बच्चों को कपड़े मधुसूदन आश्रम अलवर तथा अन्य सामग्री फिडिंग हैंडस तथा डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की ओर से प्रदान की गई।

17:39

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top