सहजता और कर्तव्य पथ पर अडिग प्रशांत पाल

सहजता और कर्तव्य पथ पर अडिग प्रशांत पाल

  • समाज सेवा में कीर्तिमान स्थापित किए
    अलवर.
    पिछले दिनों नेक कमाई फाउंडेशन के कार्यों के लिए हमारी भेंट समाज सेवा में सक्रिय प्रशांत पाल जी से हुई। इनका व्यकितत्व इतना सहज और सरल था कि इनसे मिलकर लगा कि हम इन्हें वर्षों से जानते हैं।
    आपने राजस्थान व देश के विकास में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका के बारे में बताया और संस्था को मार्गदर्शन किया। आप जयपुर में रहते हैं।

इनके बारे में हमने वेबसाइट पॉजीटिव कनेकट से यह जानकारी ली। इस लेख में पत्रकार राजेश खंडेलवाल ने इनके बारे में जानकारी दी है। जयपुर में रह रहे मूलत: करौली के छोटे से गांव मनोहर पुरा निवासी प्रशांत पाल हजारों लोगों के जीवन में बदलाव के नायक बने हैं। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े प्रशांत पाल का महिला सशक्तिकरण के उत्प्रेरक बनने तक का सफर उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन प्रशांत पाल के लिए टर्निंग पॉइंट रहा, जिसने उनके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी। विदेश में मोटे पैकेज की नौकरी छोड़ गरीब और असहायों के जीवन में बदलाव लाने की अटूट इच्छा से प्रेरित होकर भारत लौट आए।
प्रशांत पाल मानते हैं कि यह उनके लिए आसान निर्णय नहीं था। वे कहते हैं, मैं अपने अंदर की आवाज को अनदेखा नहीं कर पाया, जो पूछती थी, अपने लिए जीने का कया मतलब है? इस कदम ने ही सामाजिक उद्यमी के रूप में प्रशांत पाल की यात्रा की शुरुआत कराई।

मध्यम वर्ग परिवार में जन्मे 46 वर्षीय प्रशांत पाल शुरूआत से ही सामाजिक कार्य करने की इच्छा रखते थे। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद कॉर्पोरेट जगत में पहुंचे तब भी उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की चिंता सताती रही। फिलीपींस में एक एमएनसी में सहायक उपाध्यक्ष के रूप में काम करते समय भी उनका ध्यान सामाजिक कार्य करने के उद्देश्य की पूर्ति पर केन्द्रित रहा। प्रशांत पाल ने सामाजिक कार्यों में स्वयं सेवी के रूप में भाग लेना 2006 में ही शुरू कर दिया, जिसमे वे दृष्टिबाधित छात्रों के लिए लेखक का कार्य और उनके कल्याण के कार्य किए।

उन्होंने 100 कॅरियर्स ऑप्शंस (विद्यार्थियों के लिए कॅरियर चयन) व बनो उद्यमी (कम निवेश वाले 51 बिजनेस आइडिया) नामक पुस्तिका भी लिखी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से एनजीओ स्थापित करने से लेकर फंडिंग प्राप्त करने का मार्गदर्शन भी प्रदान करते

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top