नेक कमाई को पक्षियों की भी चिंता

नेक कमाई को पक्षियों की भी चिंता

  • अलवर में बनाया कबूतर घर
  • कबूतर आसानी से चुग्गा खा सकेंगे
    अलवर.
    नेक कमाई की ओर से बना हसन खां मेवात नगर के डी बलाक में कबूतर घर का लोकार्पण किया गया। इस कबूतर घर का निर्माण नेक कमाई की प्रेरणा से ओर ग्रुप से जुड़े समाजसेवी सुरेश गुप्ता हुंडी वाले ने कराया है जो अब तक अलवर में नौ स्थानों पर कबूतर घर बनवा चुके हैं और दसवां बनकर तैयार है।
    डी पार्क में शिवाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह तंवर, समिति के मंत्री विनोद यादव, सूरजभान सूटवाल, हरिमोहन गुप्ता, रमाकांत शमा्र, विष्णु गोयल, गिर्राज यादव, मोहित डूडेजा, आशा गोयल, नीलम सारस्वत, सुनीता आदि ने इस कार्य के लिए सुरेश गुप्ता हुंडी वाले और उनकी पत्नी महावर महिला मंच की अध्यक्ष कुमकुम महावर का नागरिक अभिनंदन किया।
    कार्यक्रम में अतिथि समाजसेवी व नेक कमाई फाउंडेशन के फाउंडर दौलत राम हजरती, सीए श्रीकिशन गुप्ता थे। मंच संचालन चिममन लाल ग्रोवर ने किया।
    शहर में और बनवाएंगे कबूतर पार्क-
    समाजसेवी सुरेश गुप्ता हुंडी वाले ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले में जरूरत के हिसाब से कबूतर घरों का निर्माण करना है। इनको बनाने में स्पेशलिस्ट मिसत्री लगाए जाते हैं और इसका पूरा खर्चा हम स्वयं वहन करते हैं। हम अब तक 9 बना चुके हैं जबकि एक कबूतर पार्क फरवरी माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी दौलत राम हजरती ने कहा कि प्रकृति के प्रति ऋण चुकाने का यह बेहतर तरीका है। सीए व समाजसेवी श्रीकिशन गुप्ता ने इसके लिए सुरेश हुंडी वाले का आभार जताया और कहा कि अलवर में समाजसेवा के प्रति जजबा है जो सराहनीय है। सुरेश हुंडी वाले नेक कमाई फाउंडेशन से भी जुड़े हुए हैं। अंत में कुमकुम महावर ने कहा कि पक्षियों की रक्षा में हम सभी का आगे आना चाहिए।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top