मूक बधिर और लावारिस बच्चों से दूर नहीं नेक कमाई टीम

मूक बधिर और लावारिस बच्चों से दूर नहीं नेक कमाई टीम
अलवर.
शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बालकों के बीच खुशियां बांटने का काम नेक कमाई टीम करती है।
नेक कमाई टीम शहर के मूक बधीर स्कूल हो या लावारिस बच्चों की देखभाल करने वाले बालकों के आश्रम। इन सभी में पहुंच कर टीम उन्हें उपहार ही नहीं उपयोगी सामान भी देती है।

नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से दीपोत्सव की खुशियां कार्यक्रम की शुरूआत नाहर शकित मूक बधिर व अन्ध विद्यालय में बच्चों को उपहार व शिक्षण सामग्री वितरण से की गई थी।
इस कार्यक्रम में यहां सेवा कर रही शिक्षिकाओं को भी सममानित किया गया।
नेक कमाई फाउंडेशन के मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम में समाजसेवी दौलत राम हजरती ने कहा कि दीपोत्सव की खुशियां तभी अच्छी लगेंगी, जब हम उन वंचित और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशियां लाए। युवा समाज सेवी सौरभ कालरा ने कहा कि इस अभियान से शहर की कच्च बस्तियों में बच्चों और जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं वितरित होंगी।
समाज सेवी सीए सुशील बंसल ने कहा कि हमें अपना जन्म दिन अभावों में जी रहे बच्चों के बीच ही मनाना चाहिए। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह पवित्र ने आभार जताया। मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि कच्ची बस्तियों में जाकर बच्चों और महिलाओं को कपड़े वितरित किए जा रहे हैं।
इसी प्रकार शहर में कई जगह ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते हैं।

nek kaam

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top