अध्यात्म और सेवा से पाया मुकाम, बालिका शिक्षा के लिए जुनून
नेक कमाई फाउंडेशन ने किया प्रदीप बतरान को सम्मानित अलवर। समाजसेवी और प्रोपर्टी डवलपर प्रदीप बतरान को नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से सेवा सम्मान-25 से नवाज़ा गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक दौलत राम हजरती एवं फाउंडर धर्मेन्द्र अदलकखा उपस्थित रहे। प्रदीप बतरान को पुस्तक व बुके भेंट कर, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आध्यात्मिक साधना से जुड़ा जीवन प्रदीप बतरान ने सेवा और अध्यात्म को जीवन का आधार बनाया है। भगवान शिव और भगवान कृष्ण के प्रति गहरी आस्था रखते हुए इन्होंने उमरैण रोड पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया। इससे पहले भी कपिलवस्तु कॉलोनी में मंदिर बनवाकर लोगों को आध्यात्मिक शांति का माध्यम दिया। वे स्वयं पूजा-अर्चना और साधना में समय व्यतीत करते हैं। बालिका शिक्षा का जुनून पिता चतरू राम के आदर्शों पर चलते हुए इन्होंने एल.सी.आर. पब्लिक स्कूल, बहरोड़ रोड की स्थापना की, जहाँ बालिकाओं को रियायती व नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। उनका मानना है कि *“बालिका शिक्षा समाज की सबसे बड़ी सेवा है। पारिवारिक सहयोग पत्नी नीना बतरान सेवा कार्यों में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। बेटा करण और पुत्रवधू सुगंधा भी इनके नक्शे-कदम पर समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं। प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व नेक कमाई फाउंडेशन के मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा – “प्रदीप जी का नाम शानदार व्यक्तित्व से जुड़ा हुआ है, जो हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।” वहीं पुरुषार्थी समिति के सलाहकार राकेश अरोड़ा ने बताया – “प्रदीप बतरान का व्यवहार हमेशा सकारात्मक रहा है, जिससे समाज को सीख मिलती है।”

