मुखीया को रीढ़ की हड्डी में कैंसर, परिवार पर संकट

मुखीया को रीढ़ की हड्डी में कैंसर, परिवार पर संकट
-नेक कमाई ने दी तत्काल सहायता, ब्राह्मण समाज भी आया आगे

#NekKamai #CancerHelp #HumanityFirst #Alwar #SocialSupport #NGOIndia #ServingHumanity #HelpForNeed #RationSupport #CharityWithDignity #BrahmanSamaj #NekKamai #CancerHelp #HumanityFirst
अलवर.
अलवर शहर में एक परिवार के मुखिया को कई सालों की चिकित्सा जांच के बाद कैंसर घोषित होने से परिवार के सामने संकट आ गया। इस युवा मुखिया की रीढ़ की हड्डी में बीमारी का प्रभाव आने से इनका चलना बंद हो गया है। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
अलवर के पटेल नगर निवासी परिवार के मुखिया को हड्डियों में बलड कैंसर होने का इलाज जयपुर में चल रहा है। इलाज आयुष्मान में चलने के बावजूद घर में राशन, ले जाने और वापस लाने के लिए एबुंलेंस सहित कई खर्चें हैं जिनके कारण इलाज के लिए जयपुर नहीं ले जा पा रहे हैं। यह व्यकित टाइपस्टि है जिसका काम बंद हो गया है जिसकी दो बेटियां और बुजुर्ग माता-पिता हैं। कई सालों से इलाज चलने के कारण इनके पास कोई जमा राशि तक नहीं है।
पांच अगस्त 25 को इस अवसर पर संरक्षक मीना तनेजा, कुमकुम कपूर, सचिन सकसेना , शिखा जैन, प्रवीन बत्रा और उमा छाबड़ा आदि उपस्थित थे जिन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इसकी सूचना मिलने पर नेक कमाई के संरक्षक दौलत राम हजरती और मीना तनेजा इस परिवार के पास करीब तीन माह की राशन सामग्री और कपड़े लेकर पहुंचे। इस अवसर पर संरक्षक दौलत राम हजरती ने खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट की ओर से 5100 रुपए दिए और प्रतिमाह राशन देने की घोषणा की।
मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इस परिवार को आश्वासन दिया गया कि उन्हें किसी प्रकार की दिककत नहीं आएगी। इस परिवार की नेक कमाई टीम को एक दिन पहले ही जानकारी मिली थी जिसमें देरी नहीं करते हुए सुबह होते ही राशन सामग्री दी गई।
ब्राह्मण समाज आया आगे- इस परिवार की सहायता के लिए युवा ब्राह्मण समाज भी आगे आया है। युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने इस परिवार को सहायता करने का आश्वासन दिया है। युवा ब्राह्मण सभा से पियूष उपाध्याय नेक कमाई टीम के साथ यहां पहुंचे और परिवार की स्थिति को समझा। ब्राह्मण समाज के संरक्षक गोपी चंद शर्मा ने भी इस परिवार के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया है जिसके लिए समाज के पदाधिकारी इस परिवार से मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top