अस्पताल मेें कपड़े वितरित

  • मरीज और परिजनों के लिए खिचड़ी बांटी
    अलवर.
    नेक कमाई फाउंडेशन और डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के संयुकत तत्वावधान में रविवार को सुबह राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीजों व उनके परिजनों को खिचड़ी वितरित की गई तथा कपड़े भी बांटे गए।
    नेक कमाई के मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि संरक्षक दौलत राम हजरती के नेतृत्व में एडवोकेट पंकज मल्होत्रा और एजयुकेशन काउंसलर रेखा महलावत ने यहां पहले कपड़े वितरित की गई जिसके बाद खिचड़ी बांटी। इनसे 556 मरीज तथा उनके परिजन लाभांवित हुए।
    पंकज मल्होत्रा ने बताया कि मरीजों को पौष्टिक खिचड़ी मिलने से उनको यहां भोजन की समस्या से नहीं जुझना होगा। बहुत से मरीजों का घर दूर होने के कारण उनकी परेशानी अधिक होती है। इसमें डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की टीम ने भी सहयोग किया।
    अस्पताल में वितरित होगी खिचड़ी-
    सामान्य चिकित्सालय सहित महिला चिकित्सालय में शीघ्र ही नियमित रूप से खिचड़ी का वितरण होगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन से अनुमति लेकर यहां एक समय खिचड़ी वितरित होगी। खिचड़ी वितरण में सहयोग देने के लिए बहुत से लोग आगे आ रहे हैं जिनमें झांवरमल यादव भवन निर्माता, सुशील जैन प्रोपर्टी कारोबारी, कमल झिरीवाल, धीरज पोपली, अनुपम चौधरी अग्रवाल, संरक्षक मीना तनेजा सहित बहुत से दानदाता है। आगामी दिनों में प्रतिदिन खिचड़ी वितरण की योजना बनाई जाएगी जिसमें मरीजों को लाभ मिल सके। मरीजों को खिचड़ी वितरण में सहयोग और सेवा करने वाले नेक कमाई में संपर्क कर सकते हैं।

अस्पताल मेें कपड़े वितरित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top