मिशन करुणामय शुरू, बेसहारा बुजुर्ग दंपति को दिया राशन सहित घरेलू सामान मिशन करुणामय में बेसहारा परिवारों को उनके घर जाकर दिया जाएगा जरूरत का पूरा सामान। गरीब परिवारों के लिए घर में लाएगा खुशियां अलवर. नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर गोपाल राय चौधरी ट्रस्ट के सहयोग से मिशन करुणामय बुधवार से शुरू हो गया। इस अभियान की शुरुआत हुई। मिशन के प्रथम दिन रावण देवरा के जंगलों में रहने वाले बुजुर्ग दंपति को राशन, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामग्री प्रदान करके की गई। इस दंपति की आजीविका का कोई साधन नहीं है जिनके युवा पुत्र की सांप काटने से मौत हो गई थी। रावणदेवरा में नेक कमाई के संरक्षक दौलत राम हजरती और मुख्य कॉर्डिनेटर अभिषेक तनेजा के नेतृत्व में एक टीम इनके जंगल में बने झोपड़े पर पहुंची। इस अवसर समाज सेवी सौरभ कालरा, जार के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, अशोक आहूजा, शिक्षाविद और समाजसेवी राज कुमार शर्मा, स्वदेश कपिल, मानवेंद्र सिंह, मोहित जैन और लक्ष्मण सिंह नरूका थे। सौर ऊर्जा की लाइट लगेंगी : इस दंपति का घर पहाड़ी पर है जिस का मालिकाना हक नहीं होने पर लाइट नहीं लग सकती। यहां सौर ऊर्जा की लाइट लगाने की घोषणा सौरभ कालरा ने की। संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि मिशन करुणामय में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की उनके घर जाकर ही सहायता की जाएगी। इस अभियान में स्वामी सुदर्शनाचार्य, शिखा जैन सहित बहुत से लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अभिषेक तनेजा ने आभार जताया।