शांति कुंज के सभी पार्को में पौधरोपण सहित विकास कार्यों की मांग
अलवर.
शांति कुंज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने जिला कलेकटर को ज्ञापन देकर शांति कुंज के सभी पार्कों में विकास कार्य कराने तथा बरसात से पहले पौधरोपण कराने की मांग की है।
खंडेलवाल के अनुसार शिव मंदिर पार्क के झूले तथा सभी उपकरण खराब पड़े है जिन्हें दुरूस्त किए जाए। यहां विकास कार्यों के लिए ढाई लाख मंजूर हुए थे जिसका काम अभी तक नहीं शुरू हुआ है। संरक्षक राजेन्द्र पाल शर्मा के अनुसार तीनों पार्कों में विकास कार्यों को लेकर पहले भी नगर निगम और यूआईटी को कई पत्र दिए हैं लेकिन कुछ भी विकास कार्य नहीं हुए है जिसको लेकर एक बार फिर शिष्टमंडल दोनों विभागीय अधिकारियों से मिलेगा। यहां शिव मंदिर पार्क में बिजली लगाने तथा फाउंटेन लगाए जाए।

