
सेवा कार्यो के लिए नेक कमाई को किया सममानित. अलवर.विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रेड क्रास सोसायटी और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की ओर से नेक कमाई फाउंडेशन को सेवा कार्यों के लिए सममानित किया गया।आईएमए के अध्यक्ष डा. एस. सी. मितल ने बताया कि यह पुरस्कार संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल, दौलत राम हजरती और फाउंडर धर्मेन्द्र अदलकखा ने प्राप्त किया। मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा के अनुसार कार्यक्रम के मुखय अतिथि जिला कलेकटर अर्तिका शुकला ने यह पुरस्कार प्रदान किया। नेक कमाई दो वर्षों में 263 जरूरतमंद बेटियों का कन्यादान कर चुका है जबकि कचरा बीनने व भीख मांगने वाले बच्चों के दो स्कूल संचालित कर रहा है। इसी के साथ महिला सशकितकरण के लिए बिंदू कपूर के नेतृत्व में सिलाई व बयूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें सैकड़ों युवतियां प्रशिक्षण ले रही है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी कार्य कर रहे हैं।

