Previous दो बेटियों का किया कन्यादान, दिए उपहार और लिया आशीर्वाद – नेक कमाई के हुए 262 कन्यादान अलवर. नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से दो बेटियों का कन्यादान किया गया जिन्हें कन्यादान करने काफी संखया में महिलाओं ने भाग लिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिलता महा सममेलन की अलवर शाखा अध्यक्ष वैशाली जसोरिया के नेतृत्व में महिलाओं ेने कन्यादान किया। कार्यक्रम में संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने कहा कि अलवर में बेटियों के कन्यादान में सभी सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं जो अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम के मुखय अतिथि जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा थे। मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा, कार्यक्रम संयोजक गुरप्रीत सिंह पवित्र ने अतिथियों का स्वागत किया। मुखय संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई के कन्यादान कार्यक्रम, कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए चलाए जा रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष स्कूलों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक सोनिका अरोड़ा सहित शिक्षाविद उमा छाबड़ा ने विचार व्यकत किए। संचालन निष्ठा नारंग ने किया। नेक कमाई अब तक 262 कन्यादान कर चुका है। सेवा कार्यों के लिए किया सममानित- कार्यक्रम में सेवा भावी कार्यों के लिए नारी सशकितकरण की दिशा में कार्य कर रही वैशाली जसोरिया, संगीता हल्दिया, अंजू गोयल, कंचन गोयल, दीपा खंडेलवाल, विजय लक्ष्मी शेखावत, स्वयं सहायता समूह से मनीषा प्रजापत, रेखा शर्मा, ज्योति सैनी, अनीता प्रजापत, गुडडी सैनी को सममानित किया गया। सेवा मार्ग पर चलना कठिन है कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सेवा कार्यों के लिए समूह को साथ लेकर चलना कठिन कार्य है। बेटियों के चरण धोकर उनसे आशीर्वाद लेना भगवान के प्रति समर्पण का जीता- जागता नमूना है। नेक कमाई ने अपने कार्यों से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। अंत में संरक्षक दौलत राम हजरती ने आभार जताया। कार्यक्रम में मानवेन्द्र ङ्क्षसह, परमजीत ङ्क्षसह गोगिया, सौरभ कालरा, अजय आनंद गोयल, ललित बेनीवाल और आशुतोष शर्मा उपस्थित थे।