निशकत बेटी का सहारा बना नेक कमाई फाउंडेशन

निशकत बेटी का सहारा बना नेक कमाई फाउंडेशन
-नेक कमाई ने किया 245 वां कन्यादान
अलवर.
नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के सहयोग से एक बेटी का कन्यादान किया। इसके साथ ही तीन वर्ष में नेक कमाई का यह 245 वां कन्यादान था। इस बार पैरों से निशकत बेटी का कन्यादान किया जो इतने सममान ओर स्नेह मिलने पर रोने लगी।
कार्यक्रम में संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई के शिक्षा संस्कार विद्यालय, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण सहित अन्य चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेक कमाई कचरा बीनने वाले और भीख मांगने वाले गरीब बच्चों के लिए अतिरिकत कक्षाएं चला रहा है।
मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा कि नेक कमाई इसी माह 11 बेटियों का एक साथ कन्यादान करने जा रहा है जिसे देखने बाहर से भी कई विशिष्ट लोग आ रहे हैं। हमने 31 प्रार्थना- पत्रों में 11 कन्यादान को अंतिम रूप दिया है।
कार्यक्रम में मुखय अतिथि पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष प्रेम गांधी थे जबकि अध्यक्षता शिक्षाविद् व समाजसेवी प्रो. जी. डी. मेहंदीरता ने की। कार्यक्रम में समाजसेविका सोनिका अरोड़ा, राष्ट्रीय बुजुर्ग एथलीट कमला यादव, गायत्री परिवार से प्रतिभा सिंह ने विचार व्यकत किए। संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने आभार जताया।
कार्यक्रम में सोनिका अरोड़ा ने कहा कि नारी सशकितकरण की दिशा में हम सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सौरभ कालरा ने किया। इस अवसर पर उमा बजाज, पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र आहूजा,मत्स्य विश्वविद्यालय के कुल सचिव डा. आशुतोष शर्मा, प्रवीन बत्रा, अरविंद खंडेलवाल, संरक्षक मीना तनेजा, सारिका गोयल आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बेटी को तिलक लगाकर उसका कन्यादान किया तो वातावरण भाव-विभोर कर देने वाला हो गया और बेटी महिलाओं के गले लगकर रोने लगी। इसमें डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट ओर खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top