
किरण बेदी ने नेक कमाई के कार्यों को सराहा
अलवर.
देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने महिला सशकितकरण में नेक कमाई की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
दिल्ली के होटल रेडिशन में हुए कार्यक्रम में किरण बेदी ने नेक कमाई की ओर से बच्चों के लिए चलाए जा रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष, बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों की सराहना की।
महिलाओं को मिली पहचान-
अलवर की महिलाओं को उनके बनाए जूट के बैग, कागज और मिटटी की बनी ज्वैलरी सहित उनके पापड़ जैसे उत्पाद को अब राष्ट्रीय पहचान मिलना शुरू हो गई है।
नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से अलवर नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूह के साथ दिल्ली के होटल रेडिशन में भारत सरकार के सहयोग से एंपावर्ड वूमैन ग्रुप की ओर से महिला सशकितकरण अवार्ड व नारी की वर्तमान स्थिति पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में भ्भाग लिया और महिलाओं के बनाए उत्पादों की स्टॉल लगाई गई ।
इसमें अलवर के नेक कमाई फाउंडेशन व नगर निगम स्वयं सहायता समूह को संयुकत रूप से नारी सशतिकरण के क्षेत्र में कार्यों के लिए सममानित किया गया।
फाउंडेशन के मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि संरक्षक दौलत राम हजरती के निर्देशन में शिष्टमंडल ने अलवर से भाग लिया।
अलवर की महिलाओं के बने जूट के सामान और ज्वैलरी को यहां देश भर से आई संस्थाओं ने पसंद किया।
देश की पहली आईपीएस व राज्यपाल रही किरण बेदी ने अलवर की महिलाओं को सममानित किया।
संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई फाउंडेशन के कार्यों की मंच पर जानकारी दी। इस शिष्टमंडल में बिंदू कपूर, आरती तेजवानी, मीरा, उगंती मीणा, रेखा शर्मा व चिरायु थे।
नेक कमाई ला रहा महिलाओं में आत्मविश्वास:
नेक कमाई की तरफ से अलवर में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई व बयूटीशियन केन्द्र चला रखे हैं जिनमें काम सीखकर महिलाएं स्वावलंबी बन गई हैं। नेक कमाई का ध्येय महिलाओं में आत्म सममान लाना है।



















- Blog
- margot-foodbar.com
- osullivanconceptsalons.co.uk
- Social service
- Social service
- social work
- vlaanderenmuziek.land
- Blog
- margot-foodbar.com
- osullivanconceptsalons.co.uk
- Social service
- Social service
- social work
- vlaanderenmuziek.land
- Blog
- margot-foodbar.com
- osullivanconceptsalons.co.uk
- Social service
- Social service
- social work
- vlaanderenmuziek.land
social work
