भगवान श्रीकृष्ण ने फोड़ी हांडी, देश प्रेम के गीतों पर नृत्य

भगवान श्रीकृष्ण ने फोड़ी हांडी, देश प्रेम के गीतों पर नृत्य
अलवर.
नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद और अभावों में जी रहे बच्चों के लिए चल रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष सांध्यकालीन स्कूल दिवाकरी में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण बनकर भजनों पर नृत्य किया और हांडी फोड़ी। इस अवसर पर देश भकित के गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया जिससे पूरा पांडाल झूम उठा।
दिवाकरी के इस स्कूल में मुखय अतिथि समाजसेवी सतीश शर्मा थे। अन्य अतिथि बृजबाला शर्मा और संतोष देवी थी। अध्यक्षता संरक्षक दौलत राम हजरती ने की। स्कूल संचालिका प्रतिभा सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन काउंसलर रेखा महलावत और समाजसेवी तारेश जोरवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सममानित किया गया। अंत में संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि इस तरह के जरूरतमंद बच्चों के लिए विद्यालय और भी खोले जाएंगे। इन बच्चों की शिक्षा के लिए भामाशाह आगे आकर इनके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। अंत में कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने आभार जताया। कार्यक्रम में सेवाओं के लिए रेखा महलावत को सममानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top