
चार बेटियों के चरण वंदना कर किया कन्यादान- नेक कमाई ने किए अब तक 260 कन्यादान अलवर.नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से डा. गोपाल रॉय चौधरी और खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट के सहयोग से चार बेटियों का कन्यादान किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने बेटियों के चरण धोए और उनसे शकित रूप में आशीर्वाद लिया। अशोका होटल मनुमार्ग में आयोजित एक समारोह में चार बेटियों के फूल व जल से चरण धोकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नेक कमाई के संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि नेक कमाई की ओर से महिला सशकितकरण के लिए बयूटी पार्लर और टेलरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए स्पेशल शिक्षा संस्कार वृक्ष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कन्यादान कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर मुखय अतिथि आयकर विभाग में डीजे रहे राकेश गुप्ता ने कहा कि नेक कमाई का कन्यादान जैसा सामाजिक सरोकार देश भर के लिए प्रेरणा स्रोत है जिससे अन्य संगठनों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डा. बी. बी. गौतम ने की। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी सौरभ कालरा, यूथ कार्यक्रम समन्वयक निष्ठा नारंग, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीन बत्रा, कमला यादव, एडवोकेट संजीव मीणा, गुरप्रीत ङ्क्षसह पवित्र, सरदार परमजीत सिंह गोगिया तथा माधव गौतम ने विचार व्यकत किए। संचालन निष्ठा नारंग और गुरप्रीत ङ्क्षसह पवित्र ने किया।
17:32

