- आर्ट ऑफ लिविंग और नेक कमाई ने कराई दिवाकरी में रुद्र पूजा
- सात अगस्त को हुआ अलवर में यह कार्यक्रम
अलवर.
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए दिवाकरी में चलाए जा रहे शिक्षा संस्कार वृक्ष विद्यालय में रुदाभिषेक हुआ। बंगलौर से आए स्वामी उदय शर्मा के साथ गुरुकुल की टीम के सदस्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक किया। बच्चों ने ध्यान के साथ मंत्रों का उच्चारण किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक मंजू चौधरी अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। नेक कमाई की ओर से दौलत राम हजरती ने स्वामी और उनकी टीम का अभिनंदन किया और इसे अलवर के लिए सौभाग्य बताया। स्कूल निदेशक प्रतिभा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आरती ग्रामीण महिलाओं ने की। रुद्र पूजा में आर्ट आफ लिविंग से नवीन खंडेलवाल, एन.एस. भूटानी, सुभाष वधवा, कैलाश, मनीषा, सुमन आदि थे। अंत में कार्यक्रम समन्वयक मंजू चौधरी अग्रवाल और कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने आभार जताया।
रुद्रपूजा का महत्व-
इस अवसर पर आर्ट आफ लिविंग की ओर से पूरे देश ही नहीं विश्व भर में सावन मास में रुद्र पूजा की जा रही है। इस पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में संतुलन आता है। इस मास में शिव पूजा करने का विशेष महत्व है जिसके चलते यह कार्यक्रम किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के परिवार और बच्चों को इससे लाभ मिलेगा।
जरूरतमंद बच्चों को संस्कारों से जोडऩे का अभियान-
दिवाकरी के सोहम स्कूल में जरूरतमंद और गरीब बच्चों की अतिरिकत कक्षाएं प्रतिदिन शाम को चलती है। इसी तरह की कक्षाएं दाउदपुर में सोनम कौर के नेतृत्व में निशुल्क चल रही है। इन बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार सिखाए जा रहे हैं। इन बच्चों को प्रथम चरण में सफाई के साथ रहना और दांत साफ करना सिखाया। बाद में इन्हेें पहनने की शिक्षा के साथ किताबों से जोड़ा जिसमें सफलता मिली है। अब इन बच्चों को भारतीय संस्कृति के संस्कार दिए जा रहे हैं जिसके लिए रुद्र पूजा हुई है।

