नेक कमाई ने किया 268 वां कन्यादान अलवर. नेक कमाई फाउंडेशन ने गाडिया लुहार की एक बेटी का कन्यादान दो घंटे पहले मिली सूचना के बाद किया। सोमवार को अलवर शहर में सडक़ किनारे रहने वाली गाडिया लुहार की एक बेटी की शादी में आर्थिक परेशानियां सामने आने की बात नेक कमाई की संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल और मीना तनेजा को मिली। इस पर दो घंटे के भीतर कन्यादान का सामान एकत्रित कर उसके घर पहुंचा दिया। इस बेटी की शादी भी इसी दिन है। इस अवसर पर संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि यह नेक कमाई की ओर से 3 साल में 268 वां कन्यादान है जिसमें बेटी का आवश्यक घरेलू सामान दिया गया। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह पवित्र, युवा समाजसेवी तारेश जोरवाल आदि थे। अंत में कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने आभार जताया। इसमें डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट और खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट का योगदान रहा।