बच्चों को बांटे ज्ञानवर्धक खिलौनें और हैल्थ किट
अलवर.
नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से दीवाकरी में संचालित शिक्षा संस्कार वृक्ष कक्षा में बच्चों को ज्ञानवर्धक खिलौंने, ड्राइंग और दांत साफ करने के लिए पेस्ट व ब्रश का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुखय अतिथि इंजीनियर संजय बजाज थे जबकि अध्यक्षता संरक्षक दौलत राम हजरती ने की। इस अवसर पर बच्चों को ्रप्रतिदिन दांत साफ करने और नहाने की शिक्षा दी गई। नेक कमाई की ओर से अलवर शहर में कचरा बीनने वाले और भीख मांगने वाले बच्चों के लिए ्रप्रतिदिन शाम को अतिरिकत कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिसमें 125 बच्चे अध्ययनरत हैं। नेक कमाई फाउंडेशन के मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि यह कक्षाएं शहर में अन्य और जगह भी संचालित होंगी। इन कक्षाओं को जयपुर की संस्था फिडिंग हैंडस और सुमेधा के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इन बच्चों को ड्राइंग व शिक्षण सामग्री समाजसेवी पंकज जैन और हैल्थ किट का वितरण डा. बी. बी. गौतम की तरफ से किया गया। इस अवसर पर संचालिका प्रतिभा सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में एडवोकेट संजीव मीणा और आयुर्वेद चिकित्सक बी. बी. गौतम भी उपस्थित थे। संचालन गुरप्रीत सिंह पवित्र ने किया। इन सभी कक्षाओं में डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट और खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट का भी सहयोग हैं जो पिछले तीन माह से चल रही हैं।
संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि नेक कमाई की ओर से अलवर शहर में करीब दस जगहों पर ऐसी कक्षाएं संचालित होंगी।

