पुलिस अधिकारियों ने किया 11 बेटियों का कन्यादान, चरण धोकर मांगा आशीर्वादअलवर.
अलवर के रिवाज रिसोर्ट में उस समय वातावरण भाव-विभोर कर देने वाला हो गया, जब पुलिस अधिकारियों ने 11 बेटियों का कन्यादान किया और उनके चरण धोकर तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया।नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट,खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट और नमस्ते गुरुजी फाउंडेशन के सहयोग से कन्यादान कार्यक्रम में अतिरिकत पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सिटी अंगद शर्मा, उपाधीक्षक डा. पूनम चौहान तथा यातायात प्रभारी हरिओम मीणा ने 11 बेटियों का कन्यादान किया।
नेक कमाई की ओर से संरक्षक दौलत राम हजरती, कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने संस्था के कन्यादान कार्यक्रम की जानकारी दी और अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रोफेसर जी. डी. मेहंदीरता, सोनिका अरोड़ा, कमला यादव, प्रतिभा सिंह, राहुल खंडेलवाल टिल्लू, ललित बेनीवाल, गुरुप्रीत सिंह पवित्र, निशा शर्मा, सुशील गुप्ता, सुरेश हुंडी वाला, जितेन्द्र खुराना, सुरेश तनेजा, प्रमोद मलिक, जीडी मेहंदीरता, ललित बेनीवाल, प्रेम गांधी, डा. निशा शर्मा, राजेन्द्र आहूजा आदि थे।बेटियां हुई भाव-विभोर:
जब समाज के गणमान्य लोग और पुलिस अधिकारियों ने दुल्हनों की आरती की ओर उनके चरण धोए तो वे भाव- विभोर हो गई। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक डा. प्रियंका स्वयं दुल्हनों को कार्यक्रम स्थल तक संगीत की ध्वनी के साथ लेकर आई। इस अवसर पर कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कन्यादान किया जिनमें सहयोग संस्था, प्रगतिशील महिला समिति, निशा होम केअर आदि थे।अलवर में अनोखा नवाचार-
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेज पाल सिंह ने कहा कि अलवर में नेक कमाई फाउंडेशन का यह समाज के प्रति कर्तव्य का अनोखा कार्यक्रम है जो इस परिवेश में कर्तव्य बोध कराता है। समाज का एक अच्छा संदेश इस मुहिम से जा रहा है जिसकी पहचान पूरे प्रदेश में है। संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि हम महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के बहुत से कार्यक्रम कर रहे हैं।समाजसेवियों का किया सममान-
संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी ललित बेनीवाल, बिंदू कपूर के नेतृत्व में कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों सहित पूजा गुप्ता, शची आर्य, अंजली चौधरी, डा. निशा शर्मा, कमला यादव, ज्योति सेतिया, नमस्ते गुरुजी फाउंडेशन, कुमकुम महावर, पत्रकार ज्योति शर्मा, आत्मरक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही पायल सैनी,भगवान गुप्ता, तुलसा देवी को सममानित किया गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह नगर निगम ने अपने उत्पाद की स्टॉल भी लगाई जिन्हें खूब पसंद किया गया। कार्यक्रम के अंत में सोनिका अरोड़ा और प्रवीन बत्रा ने आभार जताया।
