2100 बेटियों को एक साथ बनाया जाएगा स्वावलंबी
- नेक कमाई फाउंडेशन बेटियों को देगा सिलाई व बयूटीशियन का नि:शुल्क प्रशिक्षण
- एक वर्ष में 11 हजार बेटियों को स्वावलंबन कोर्स से जोड़ा जाएगा
-नेक कमाई का नारी सृजन कार्यक्रम में निशुल्क प्रशिक्षण
अलवर.
नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से नारी सृजन कार्यक्रम के तहत अलवर की बेटियों को स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण अलवर में एक साथ 2100 बेटियों को बूटिक सिलाई और मार्डन बयूटीशियन का 45 दिवसीय प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर होगा। इसमें अलवर महिला स्वयं सहायता समूह सहयोग करेगा।
इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक बेटियों को जोडऩे के लिए रिवाज रिसोर्टस में मंगलवार को शहर में नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूह और प्रशिक्षण देने वाली जागरूक महिलाओं के साथ संवाद हुआ। संवाद में संरक्षक और उद्योग विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक दौलत राम हजरती ने कहा कि इस प्रशिक्षण के लिए महिलाओं की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। यह पूरी तरह नि:शुल्क प्रशिक्षण होगा जिसके बाद उन्हें प्रमाण- पत्र भी दिया जाएगा। अधिक उपस्थिति वाली युवती को सममानित भी किया जाएगा। इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा जिसमें जरूरतमंद बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए किसी औपचारिक आवेदन पत्र तक की जरूरत नहीं है।
कार्यक्रम नारी सृजन की समन्वयक बिंदू कपूर ने कहा कि यह 45 दिवसीय कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 151 महिलाएं सहयोग करेंगी जिसके प्रथम चरण में 2100 बेटियों को जोड़ा जाएगा जबकि बाद में और कई कोर्स के साथ नए साल में 11 हजार बेटियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 12 वीं पास और उम्र 18 से 25 साल होना आवश्यक है। इसमें प्रशिक्षण लेनी वाली युवतियां फाउंडेशन या स्वयं सहायता समूह के केन्द्र से जानकारी ले सकती हैं जिसके बैच इसी सप्ताह शुरू हो जाएंगे।
ऋण की सुविधा
संवाद में शिक्षाविद प्रो. जी. डी. मेहंदीरता ने कहा कि इन बेटियों को एमएसएमई प्रमाण पत्र दिलवाया जाएगा जिससे उन्हें बिना किसी गारंटी के बैंक से ऋण मिल सकेगा। इससे महिलाओं के विकास के द्वार खुलेंगे।
कार्यक्रम में मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा कि नेक कमाई फाउंडेशन का नारी शकित के लिए यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। अलवर की आवश्यकताओं को देखते हुए और भी स्वावलंबन कोर्स चलाए जाएंगे। इन्हें महिलाएं ही संचालित करेंगी। इस अवसर पर सेवा कार्यों के लिए बिंदू कपूर और ज्योति शर्मा को प्रतिभा सिंह व कमला यादव सहित नेक कमाई टीम ने सममानित किया। कार्यक्रम में काफी संखया में महिलाएं उपस्थित थे। अंत में मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने आभार जताया।










