
भीख मांगने वाले बच्चे अब बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी
- नेक कमाई के कच्ची बस्तियों में निशुल्क कक्षाएं शुरू
-जयपुर की संस्था सुमेधा ने अलवर में शुरू की निशुल्क कक्षाएं
अलवर.
अलवर शहर की कच्ची बस्तियों में नियमित स्कूल नहीं जाने वाले और श्रम करने वाले बच्चों के लिए संस्कार शिक्षा वृक्ष नाम से कक्षाएं संचालित होंगी। इन कक्षाओं को जयपुर की सुमेधा नामक संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इन कक्षाओं की अलवर में शुरूआत 30 नवंबर को की गई।
संस्कार शिक्षा वृक्ष का उद्घाटन दाउदपुर गिर्राज दर्शन कॉलोनी और दिवाकरी में हुआ। इनका उद्घाटन सुमेदा संस्था की सचिव डा. रश्मि जैन और जयपुर की फीडिंग हैंडस संस्था के ट्रस्टी पंकज जैन और अमरदीप सिंह ने किया। इसमें फीडिंग हैंडस जयपुर की ओर से गर्म कपड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम में संरक्षक दौलत राम हजरती ने नेक कमाई फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बताया कि नेक कमाई शहर में ऐसे एक दर्जन संस्कार शिक्षा वृक्ष कक्षाएं संचालित करेगा। इसके साथ ही शहर में गरीब परिवारो की महिलाओं के लिए कई कोर्स निशुल्क संचालित होंगे। समाजसेवी सुरेश गुप्ता हुंडी वाले ने कहा कि ऐसे केन्द्र शहर में और खुलने चाहिए।
इस अवसर पर मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि नेक कमाई की ओर से शहर में पहले से ही दो सिलाई केन्द्र चल रहे हैं। अगले माह बिंदु कपूर के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को कार्य दिलवाया जाएगा। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता हुंडी वाले ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के कार्य को पुनीत व अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह ने संचालन किया। कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीन बत्रा और कन्यादान सर्वे प्रभारी सोनिका अरोड़ा, सौरभ कालरा, कमला यादव, युवा प्रकोष्ठ हैड निष्ठा नारंग, महिला स्वावलंबन प्रभारी बिंदु कपूर, दिवाकरी केन्द्र प्रभारी प्रतिभा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जयपुर से आए पंकज जैन, अमरदीप ङ्क्षसह और डा. रश्मि जैन को क्राउन आफ राजस्थान के पुरस्कार से सममानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गर्म शॉल व कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेवा कार्यों के लिए निशा दुरेजा, सोनम कौर और जगमीत कौर कौर, मीनू गोयल व प्रतिभा सिंह को सममानित किया गया। अंत में अभिषेक तनेजा ने आभार जताया।





