नेक कमाई प्रभावशाली एनजीओ के खिताब से सम्मानित, समाजसेवा में अलवर का नाम हुआ रोशन

“जब समाज में कोई व्यक्ति या संस्था किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाती है, तो वह मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण पेश करती है।”

अलवर। नई दिल्ली के रेडिशन होटल में आयोजित एक समारोह में नेक कमाई फाउंडेशन को मोस्ट इमपेकटलफुल एनजीओ ऑफ दा ईयर-2024 के खिताब से सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के नीति आयोग और फोर्स मोटर्स की ओर से आयोजित देश भर के एनजीओ की हुई सेमिनार में प्रदेश से नेक कमाई फाउंडेशन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नेक कमाई के 2024 के समाजसेवी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एनजीओ फाउंडेशन के पदाधिकारी ने प्रदान किया।


मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि यह पुरस्कार संरक्षक दौलत राम हजरती और धर्मेन्द्र अदलख्खा ने प्राप्त किया। नेक कमाई को यह सम्मान जरूरतमंद बेटियों के दो साल में 213 कन्यादान करने, कच्ची बस्तियों में महिलाओं को सिलाई सिखाने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र संचालित करने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने, सर्दियों में गर्म कपड़ों का वितरण, सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री सहित प्रत्येक सप्ताह सेवा का एक से अधिक कार्यक्रम संचालित करने पर दिया गया है जिसको देखने आयोजक मंडल की टीम ने अलवर आकर नेक कमाई के कार्यों को देखा। इस सम्मान पर नेक कमाई की संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल और मीना तनेजा ने हर्ष जताया है।

“कमाई नहीं, नेक कमाई करें। यह हर बेटी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने का समय है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top